हापुड़, मार्च 21 -- विश्व गौरैया संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में टीम गौरैया की उड़ान ने बीएसएनएल कॉलोनी के सभी निवासियों को गौरैया के संरक्षण के लिए गौरैया के निःशुल्क कृत्रिम घोंसले वितरित किए। गौरैया के घोंसले मिलने के बाद कॉलोनिवासियों के चेहरे खिल उठे।इस दौरान बच्चों के बीच पोस्टर, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं कविता के साथ वेस्ट मेटीरियल से गौरैया के घोंसले बनाने के लिए प्रतियोगिता कराई। उनमें से प्रथम, द्वितीय, तृतीय को उपहार देकर पुरस्कृत किया। सभी बीएसएनएल कॉलोनी वासियों से गौरैया के संरक्षण की मुहिम में टीम गौरैया की उड़ान का सहयोग करने की अपील की गई। अपने बच्चों को प्रकृति संरक्षण करने की शिक्षा देने का निवेदन किया। टीम गौरैया की उड़ान के द्वारा बीएसएनएल कॉलोनी को गौरैया कॉलोनी के रूप में परिवर्तित करने का संकल्प पूरा किया। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.