धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता बिजली के भरोसे बीएसएनएल के 15 टावर चल रहे हैं। यह टावर धनबाद और बोकारो क्षेत्र अंतर्गत है। दो साल से पूर्व टावर की बैटरी चोरी हो गई थी, जिसे अब तक नहीं लगाया गया है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि टावर से बैटरी चोरी होने पर अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी, लेकिन अब तक एक भी चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि शहर के बीच बेकारबांध, सेंट्रल अस्पताल, कंबाइंड बिल्डिंग, कुमारधुबी, झरिया, भेलाटांड़, जियलगोरा, टुंडी, चंद्रपुरा, सुदामडीह, आमाघाटा, बलियापुर सहित अन्य जगहों पर टावर में लगी बैटरी चोरी हो गई थी। इसके एक सेट की कीमत डेढ़ से ढाई लाख रुपए के बीच है। चोरी गई कुल बैटरी की 50 लाख से अधिक है। बैटरी की वजन में काफी है। इसे टावर में बैटरी लगाने क...