कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएसएनएल के सर्वर ने बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर का कारोबार डाउन कर दिया है। बार-बार सर्वर पकड़ने और छोड़ने से लेन-देन बुरी तरह प्रभावित रहा। लिहाजा, डाकघर में घंटों इंतजार के बाद ग्राहक लौट गए। हालांकि, बीएसएनएल का कहना है कि समस्या डाकघर स्तर से है। सर्वर की समस्या से प्रधान डाकघर तीन दिन से जूझ रहा है। होली की छुट्टियों के बाद ग्राहक लेन-देन के लिए डाकघर जा रहे हैं, तो उन्हें लौटना पड़ रहा है। सर्वर की समस्या के चलते शनिवार को भी एफडी और आरडी जमा नहीं हो सके। न ही ग्राहक अपने खाते से रुपयों की निकासी कर सके। प्रधान डाकघर के मुख्य डाक प्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल को समस्या से वाकिफ का दिया गया है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक प्रभांश यादव का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारी शिकायत पर जांच के लिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.