बागेश्वर, मई 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बारिश तथा तेज अंधड़ के बीच बीएसएनएल की मोबाइल तथा ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह चरमरा गई। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद जिलेभर में एकाएक नेटवर्क ठप हो गया, जिससे मोबाइल सिग्नल गायब हो गए तथा ब्राडबैंड सेवा भी बंद हो गई। नेटवर्क बाधित होने से आनलाइन भुगतान, बैंकिंग, कार्यालयी कार्य, पढ़ाई तथा अन्य जरूरी डिजिटल सेवाएं प्रभावित रहीं। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने स्वजन से संपर्क तक नहीं कर सके। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल में नेटवर्क पूरी तरह गायब हो गया, जबकि इंटरनेट सेवा भी बंद रही। बीएसएनएल के अधिकारी आशीष निगम ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण सेवा प्रभावित हुई है। बारिश तथा अंधड़ के चलते कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें ठीक करने का कार्य तेजी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.