हल्द्वानी, जून 23 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। बीएसएनएल ने रूरल एंट्री ब्रॉडबैंड प्लान के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बड़ी स्कीम शुरू की है। 259 रुपये प्रतिमाह से प्लान शुरू किया गया है। उपभोक्ताओं को 25 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट सुविधा मिलेगी और 700 जीबी तक डाटा मिलेगा।बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक श्रीराम गौड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी धमाकेदार योजना लांच की है। इस योजना में प्रतिमाह 700 जीबी तक डेटा समाप्त होने के बावजूद दो एमबीपीएस की स्पीड से नेट चलते रहेगा। प्लान के तहत 6 महीने का शुल्क 1449 रुपये और सालभर का 2849 रुपये रखा गया है। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल का 259 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान शुरू सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान के तहत मुफ्त मॉडेम, इंस्टॉलेशन और वेव्स ओटीटी सब्सक्रिप्शन...