बीएसएनएल का 259 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान शुरू
रामपुर, जून 23 -- रामपुर। बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 259 रुपये प्रतिमाह का नया ब्रॉडबैंड प्लान शुरू किया है। इसमें 700 गीगाबाइट तक 25 मेगाबिट प्रति सेकंड की गति मिलेगी।साथ ही, असीमित वॉयस कॉल और प्रसार भारती का ओटीटी प्रीमियम पैकेज निशुल्क होगा। यह योजना भारतनेट नेटवर्क से जुड़े ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सीमित अवधि हेतु है। बीएसएनएल रामपुर के सहायक महाप्रबंधक त्रिनेत्र सिंह पांगती ने रियायती विकल्पों की जानकारी दी। अधिकारियों ने युवाओं से भारत नेट उद्यमी बनने की अपील की। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों को इंटरनेट की सुविधा मिलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.