बीएसएनएल का लिंक डाउन रहने से डाकघर की बैंकिंग प्रणाली ठप
रांची, जून 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीएसएनएल का लिंक डाउन रहने के कारण बुधवार को डोरंडा स्थित मुख्य डाकघर, रांची जीपीओ समेत राज्यभर के अधिकांश डाकघरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही एनपीएस-1 सेवा बंद रहने के कारण डाकघरों में लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्य ठप रहे। कई डाकघरों में एनपीएस-2 की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से वहां भी कामकाज प्रभावित रहे। बीएसएनएल नेटवर्क में आई तकनीकी समस्या का असर कुछ बैंकों के कामकाज पर भी पड़ा। सूत्रों के अनुसार, मुंबई स्थित बीएसएनएल सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण देशभर में नेटवर्क सेवा बाधित रही। जिन संस्थानों में बीएसएनएल के अलावा कोई अन्य वैकल्पिक नेटवर्क व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, वहां कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। यह भी पढ़ें- सर्वर ठप होने से डाकघरों में कामकाज ठप नेटवर्क बाधित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.