नैनीताल, अक्टूबर 3 -- नैनीताल। बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों के लिए फ्रीडम 2.0 ऑफर शुरू किया गया है। यह ऑफर 12 अक्तूबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके तहत मात्र एक रुपये में नई सिम उपलब्ध कराई जा रही है। नैनीताल में भी बीएसएनएल की ओर से यह विशेष ऑफर चलाया जा रहा है। इस सिम के साथ 24 दिनों तक अनलिमिटेड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों या दूसरी टेलीकॉम कंपनी से बीएसएनएल में मोबाइल नंबर पोर्ट एमएनपी कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को किफायती दरों पर बेहतर दूरसंचार सुविधा उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल का फ्रीडम ऑफर 12 अक्तूबर तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...