हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- हल्द्वानी। बीएसएनएल ने नए मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए फ्रीडम 2.0 ऑफर की अवधि बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता 12 अक्तूबर 2026 तक एक रुपये में इस ऑफर का लाभ ले सकेंगे। डीजीएम श्रीराम गौड़ ने बताया कि इसके तहत मुफ्त सिम, 24 दिन की वैधता, रोजाना एक जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा दी जा रही है। ऑफर बीएसएनएल के रिटेल आउटलेट से लिया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...