आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन समेत अन्य संगठनों के कर्मचारियों ने सोमवार को सी-डाट कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आल यूनियन ऐंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल दिल्ली के आह्वान पर बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन सहित सभी संगठनों के कर्मचारियों से सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि ओद्यौगिक महंगाई भत्ता बकाया के भुगतान की फाइल को मंजूरी देने में अनावश्यक देरी के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा। इस दौरान जिला सचिव रामफेर राम, अभिनव द्विवेदी, हरिद्रश राय, कुसुमलता, किस्मती, संतोष सिंह, प्रशांत कुमार यादव, सुनील उपाध्याय, कतवारु प्रसाद विश्वकर्मा, विजय कुमार, अवधेश तिवारी, माता प्रसाद यादव, परमेश्वर शाह, वैष्णो सिंह, रवि प्रकाश, देवेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रह...