बीएसएनएल कर्मियों ने तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को ले किया प्रदर्शन
मुंगेर, सितम्बर 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के बैनर तले लंबित तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन के तहत मुंगेर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बीएसएनएल प्रबंधक परिचालन, मुंगेर कार्यालय में भोजनावकाश के दौरान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, बीएसएनएल कर्मचारियों का तीसरा वेतन पुनरीक्षण एक जनवरी 2017 से लंबित है। इसे जल्द लागू करने की मांग की गई। एयूएबी के अनुसार, मांगों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने नौ चरणों में आंदोलन का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत शुक्रवार को प्रथम चरण में भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- वेतन पुनरीक्षण को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन में अर्जुन कुमार महतो, विधु शेखर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.