बीएसएनएल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया
अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। संगठनात्मक पुनर्गठन समेत अन्य समस्याओं को लेकर बीएसएनएल कर्मियों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार के साथ में कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के लगभग सभी काम प्रभावित हुए। आल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल-उत्तराखंड सर्किल के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार शुरू किया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अक्रोश जताते हुए कहा कि पुनर्गठन नीति के तहत बीएसएनएल कर्मचारियों को सुनियोजित तरीके से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया जारी रही तो इसका असर बीएसएनएल के संचालन पर भी पड़ेगा।कर्मियों ने संगठनात्मक पुनर्गठन के पायलट प्रोजेक्ट को पूरी तरह वापस लेने, क्षमता संबंधी शर्त में ढील देने, पायलट प्रोजेक्ट लागू करने से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.