बीएसएनएल कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
देहरादून, जुलाई 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बीएसएनएल उत्तराखंड सर्किल के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने जल्द ही मांगों के निराकरण की मांग की है। ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर कर्मचारियों ने उत्तराखंड में प्रस्तावित संगठनात्मक पुनर्गठन (पायलट प्रोजेक्ट) को वापस लेने, तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने, पदोन्नति, स्थानांतरण, विशेष भत्ते, एचआर से जुड़े लंबित मामलों और कर्मचारियों के हितों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि पुनर्गठन से कर्मचारियों के भविष्य और बीएसएनएल की सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.