हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बीएसएनएल कर्मचारियों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना शनिवार को पांचवें दिन स्थगित कर दिया गया। कर्मचारी पिछले कई दिनों से पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक राम सिंह गौड़ ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के संबंध में प्रस्ताव देहरादून मुख्यालय भेज दिया गया है। उच्च अधिकारियों की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसी आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि तय समय के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों से जुड...