बीएसएनएल करेगा ग्राम पंचायतों को डिजिटल
बिजनौर, सितम्बर 2 -- ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बीएसएनएल ने जिले में नेटवर्क विस्तार का काम तेज कर दिया है। जिले की 970 ग्राम पंचायतों में से करीब 500 ग्राम पंचायतों तक बीएसएनएल का फाइबर नेटवर्क पहुंच चुका है। शेष 470 ग्राम पंचायतों में भी फाइबर नेटवर्क जल्द शुरू करने की तैयारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड और किफायती इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए भारतनेट परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक करीब 500 ग्राम पंचायतों को इस नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। नेटवर्क के विस्तार के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट आधारित सेवाओं की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है। बाकी 470 ग्राम पंचायतों में भी तेजी से काम चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.