बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- बीएसएनएल ऑफिस में केबल काटता शातिर चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, 5 साथी फरार मौके से चोरी में प्रयुक्त एक बाइक, ई-रिक्शा और भारी मात्रा में कीमती कॉपर केबल बरामद टॉर्च की रोशनी देख कर्मियों को हुआ शक, डायल-112 की पुलिस ने दबोचा पटना और नालंदा के रहने वाले हैं सभी आरोपी, 4 दिन पहले भी दिया था चोरी को अंजाम फोटो 04 शेखपुरा 03 -शेखपुरा सदर थाने में बरामद किया गया बीएसएनएल कार्यालय के कीमती कॉपर केबल तार।

चोरी की घटना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में गुरुवार रात कीमती कॉपर केबल तार चुराते एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके पांच अन्य साथी दीवार फांदकर भागने में सफल रहे। सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से चोरी मे...