जमुई, अगस्त 23 -- बरहट। निज संवाददाता केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब गांवों में सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का पता लगाने के लिए बीसीएचबी सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में प्रखंड के सभी पंचायतों में कर्मी गांव स्तर पर घर-घर जाकर सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेंगे। सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, शौचालय, नल-जल, आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News सरकारी योजनाओं की समीक्षा में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर इसके अलावा गांवों में बंजर भूमि समेत...