लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) की डीएसटी-इंस्पायर जूनियर रिसर्च फेलो स्नेहा संतोष को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 'कॉलिन वार्ड इमर्जिंग स्टूडेंट रिसर्चर अवार्ड-2026' मिला है। इसके माध्यम से वह 3 से 10 सितंबर, 2026 तक बीजिंग (चीन) में आयोजित द सोसाइटी फॉर ऑर्गेनिक पेट्रोलॉजी (टीएसओपी) की 42वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगी और अपने प्राचीन वनाग्नि की घटनाओं पर शोध के प्रारंभिक निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगी।

शोध का उद्देश्य उनका शोध प्रारंभिक पैलियोजीन काल में हुई प्राचीन वनाग्नि की घटनाओं, जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी तंत्र के बीच संबंधों को समझने पर केंद्रित है। राजस्थान के बाड़मेर बेसिन स्थित गिराल लिग्नाइट खदान से प्राप्त नमूनों के आधार पर किया गया यह अध्ययन वैश्विक स्तर पर प्राचीन वनाग्...