रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बीएल संतोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विस्तार पूरे देश में हो चुका है और लगभग 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ऐतिहासिक रही है, जिससे पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा पर पूरा विश्वास जता रही है और आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर BJP में हलचल, शुभेंदु बोले- PA की हत्या भवानीपुर हार का बदला; टॉप-5 भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि उत्...