सराईकेला, फरवरी 11 -- बीएलडब्ल्यू का निधन, शोक में कार्यालय बंद -बीडीओ समेत कार्यालय कर्मियों ने शोकसभा में लिया भाग खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता (वीएलडब्ल्यू) कृष्णा प्रसाद साहू (57) का आवास में सोमवार दोपहर 1.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। अस्वस्थ होने पर परिजन और सहयोगियों ने तत्काल उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्णा प्रसाद साहू खूंटी जिला के चौका ग्राम निवासी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बीडीओ साधु चरण देवगम सहित प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। परिजनों के पहुंचने पर पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान खूंटी (चौका) ले जाया गया। उनके असामयिक निधन से प्रखंड कार्यालय के सहकर्मियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.