बीएलटीएफ की बैठक 10 अप्रैल को
पाकुड़, अप्रैल 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बीडीओ की अध्यक्षता में आगामी 10 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रमों-एमडीए, आईआरएस, एसीएस, परिवार नियोजन, नियमित प्रतिरक्षण, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, एनीमिया मुक्त भारत सहित अन्य बिंदुओं पर सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में भाग लेने के लिए जन प्रतिनिधियों सहित सभी विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि कर्मी को उपस्थित होने को कहा गया है। उक्त आश्य की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.