पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनआईडी) जून 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत, डॉ. मंजर आलम, प्रभात दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संस्थानों में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला ...