बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन
रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है। इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। यह भी पढ़ें- राजनीतिक दल 7 जून तक नियुक्त करें बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.