बीएलओ से जनसंख्या विवरण व ब्लॉक की चौहदी मांगा
मधेपुरा, सितम्बर 4 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के निर्देश पर गुरुवार को सदर प्रखंड के सभागार में बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक की। बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने आठ सितंबर तक पंचायत परिसीमन का निर्देश सभी बीएलओ को दिया। उन्होंने कहा कि अपने मोबाइल में राज्य निर्वाचन आयोग का एप्प डॉनलोड कर कार्य शुरू कर दें। बीडीओ ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना से संबंधित जनसंख्या का विवरण व ब्लॉक की चौहदी (आंक्षांश व देशांतर) आयोग के मोबाईल ऐप पर अंकित करना है। यह काम 8 सितंबर तक समाप्त किया जाना है। प्रशिक्षक निखिलेश कुमार ने सभी बीएलओ के मोबाइल में निर्वाचन आयोग का नया वर्जन एप्प इंस्टॉल करवाकर कार्य करने का तरीका बताया। यह भी पढ़ें- नावकोठी में पंचायत परिसीमन की तैयारी शुरू सभी बीएलओ के बीच 2011 की जनगणना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.