धनबाद, अप्रैल 11 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर अपना नाम पूर्व एसआईआर 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व एसआईआर 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के साथ नाम मैपिंग कराने के लिए मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर नाम मैपिंग करा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को एसआईआर के दौरान परेशानियों का सामना कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि यदि बूथ लेवल ऑफिसर से कोई कारण से संपर्क नहीं हो रहा है तो अपने प्रखंड या अंचल स्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (बीडीओ/सीओ) अथवा विधानसभा स्तर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा जिला निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.