देवघर, जनवरी 8 -- देवीपुर। देवीपुर प्रखंड कार्यलय के सभागार में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक को नोशनल मकान संख्या को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश बारला व बीपीआरओ बिनोद कुमार के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि नोशनल का अर्थ चुनाव कार्य हेतु अनुमानित होगा। इस कार्य करने के लिए सबसे पहले बीएलओ को अपने मतदान केंद्र से संबंधित प्रत्येक अनुभाग का उत्तर-पश्चिम कोना से शुरू करते हुए दक्षिण-पूर्व कोना तक सभी आवासीय मकानों का अवलोकन करना होगा। उसके पश्चात एक रजिस्टर, कलम और वोटर लिस्ट के साथ पहले अनुभाग के उत्तर-पश्चिम कोने के प्रथम मकान में जाना होगा तथा रजिस्टर में क्रमांक 1 लिखकर उस परिवार से संबंधित सभी मतदाताओं की मतदाता क्रम संख्या नोट करना है भले ही उस परिवार के किसी सदस्य का नाम उसी वोटर लिस्ट मे...