पाकुड़, मार्च 16 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर डाॅ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक किया गया। जिसमें प्रखंड महेशपुर प्रखंड के 195 बीएलओ तथा 20 बीएलओ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची में अंकित सभी मतदाताओं को नोशनल मकान संख्या आवंटित करना है। सभी बीएलओ को मकान संख्या आवंटित करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही साथ बताया गया कि मकान संख्या आवंटित करने का कार्य अगले 10 दिनों में पूर्ण करना है। बैठक में महेशपुर के सभी बीएलओ, सभी बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.