कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर के निवासियों ने स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर बड़ा आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि बीएलओ ने जानबूझकर गांव के लगभग एक सैकड़ा योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। इन मतदाताओं को मृत दिखाकर उनके वोट काटे गए हैं, जबकि वे सभी जीवित हैं। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह और जगमोहन सिंह सहित अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे स्तब्ध रह गए। उनका आरोप है कि बीएलओ कौशल किशोर सपा मानसिकता वाले व्यक्ति हैं और इसी वजह से उन्होंने विशेष रूप से भाजपा समर्थक माने जाने वाले मतदाताओं के वोट लक्षित करके काटे हैं। यह कदम राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित लगता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व चुनाव अधिकारी को संबोधित एक लिखित शिकायत में...