लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- बम्हनपुर। रविवार को संविलियन स्कूल छेदुई पतिया में एसआईआर के तहत बैठक हुई। बीएलओ राजवीर सिंह ने बैठक में मौजूद ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि सूची में नाम न होने की स्थिति में नाम शामिल कराने के लिए फार्म नंबर छह भरकर जमा करने को कहा। फार्म के साथ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक या खतौनी में से किसी दस्तावेज की प्रति संलग्न करना जरूरी बताया। विवाहिता महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए उनके मायके की वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनके माता-पिता का नाम होना चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकराम अली सहित साबित खान, रामलखन, ब्रह्मादीन, आबिद, सलीम, मुबारक, तौसीम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.