बीएलओ ने फंदा लगाकर दी जान, एसआईआर के दबाव का आरोप
बागेश्वर, अगस्त 2 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के बांसतोली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने घर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के कार्य के दबाव को घटना का कारण बताया है। पुलिस के अनुसार बांसतोली निवासी 47 वर्षीय कमला देवी पत्नी पूरन राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। रविवार सुबह वह रोज की तरह उठीं और पति के साथ चाय पी। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे उनके पति गाय का दूध दुहने के लिए गोशाला चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली। तलाश करने पर उनका शव घर के पास खेत में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.