कौशाम्बी, मार्च 10 -- प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर गोरियों में मतदाता पुनरीक्षण और एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य मंगलवार को अंतिम चरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। नियुक्त बीएलओ और प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षकों की टीम ने घर घर जाकर और विद्यालय परिसर में फॉर्म भरने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया। अंतिम चरणों में कार्य को समय पर निपटाने के लिए शिक्षकों ने मिलकर जिम्मेदारी संभाली। अलग-अलग भाग संख्याओं के आधार पर कार्यों का विभाजन किया गया था। जिससे ग्रामीणों को अपना फॉर्म भरने में काफी सहूलियत हुई। कार्य के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित शिक्षकों ने मोर्चा संभाला। उदयनाथ त्रिपाठी भाग संख्या 218, मनीष कुमार साहू भाग संख्या 219, राम प्रकाश भाग संख्या 220, कमलेश कुमार ने संबंधित प्रपत्रों के सत्यापन में सहयोग किया। प्रधानाचार्य ने...