देवरिया, फरवरी 5 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद एसआईआर का नोटिस थमाने पर गौरीबाजार के एक बीएलओ को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। बीएलओ ने मोबाइल पर हुई गालीगलौज व धमकी को रिकॉर्ड कर लिया। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस से की। बीएल की तहरीर पर पुलिस ने महिला मतदाता के पति के खिलाफ एससी,एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरीबाजार के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा, हरपुर के सहायक अध्यापक सतीश कुमार गौरव इस गांव में भाग संख्या 54 के बीएलओ भी हैं। इनकी ड्यूटी निर्वाचन आयोग के एसआईआर के कार्य में लगी हुई है। इनका आरोप है कि कुछ मतदाताओं को एसआईआर की नोटिस जारी हुई थी। वह 22 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे अपने बूथ के एक परिवार में नोटिस देने पहुंचे थे। परिवार के एक महिला को एसआईआर की नोटिस देकर...