घाटशिला, जुलाई 17 -- मुसाबनी। 45 घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुसाबनी प्रखंड के बूथ संख्या 285, पूर्व प्राथमिक विद्यालय भंडारबोरो (विलय) कमरा संख्या 1 की बीएलओ अनिता श्यामल ने घाटशिला विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपने बूथ पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी 700 वोटरों का फॉर्म वितरण कर सभी प्रपत्र वापस लेते हुए डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है। उनके बूथ के 700 मतदाताओं में से सिर्फ 21 मतदाता ऐसे थे, जो या तो अनुपस्थित थे यह शिफ्टेड हो गए थे या जिनकी मृत्यु हो चुकी थी या दो जगहों पर उनका नाम था। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मुसाबनी की बीएलओ ने एसआईआर अभियान में बूथ का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया पूरा प्रखंड में शत प्रतिशत अपना कार्य सफलता स...