फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दो हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई है। जिन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने हैं। जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है, इसके बाद भी ड्यूटी लेने में लापरवाही बरती जा रही है। इसको देखते हुए अब इन पर कार्रवाई करने के लिए तहसीलवार सूची तैयार की जा रही है। नोटिस जारी करते हुए निलंबित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एसआईआर सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इस कार्य को धरातल पर लाने के उद्देश्य से 2053 शिक्षक बीएलओ बनाए गए हैं। अधिकारियों द्वारा इन्हें तहसीलवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है शिकोहाबाद विधानसभ...