कौशाम्बी, फरवरी 26 -- एक सहायक अध्यापक 25 फरवरी को घर से बीएलओ ड्यूटी के लिए निकले थे। शाम को घर नहीं पहुंचने पर बेचैन परिजनों ने उनकी तलाश की गुहार लगाई है। सरायअकिल थानाक्षेत्र के धरमपुर निवासी कृष्ण बाबू वर्मा प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय में वह बतौर बीएलओ तिलक इंटर कॉलेज कनैली में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद न तो घर लौटे और न ही विद्यालय पहुंचे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार व विभागीय अधिकारियों द्वारा संपर्क के सभी प्रयास विफल रहे हैं। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि ...