लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज क्षेत्र में बीएलओ को भाजपा एजेंट बताया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला बीएलओ ने आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।ठाकुरगंज बालागंज निवासी तारा शुक्ला बरफखाना इलाके में बीएलओ हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 2 फरवरी को वह ठाकुरगंज इलाके में स्थित सेंट जोजफ स्कूल में एसआईआर संबंधित सुनवाई कर रहीं थीं। इस दौरान स्कूल में मुश्किम, हमजा बिलाल, निशार, पूजा शुक्ला व उनके 12 अन्य साथी घुस आए। आरोपित बीएलओ पर भाजपा एजेंट का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जिससे निर्वाचन संबंधित कार्य प्रभावित हुआ और पीड़िता की तबियत बिगड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...