देवघर, मार्च 18 -- पालोजोरी । प्रखंड सभागार में सीओ कृष्ण चंद्र मुंडा की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दिया गया। प्रशिक्षण में बीपीआरओ सुभाष राय, परेश चंद्र राय सहित तमाम बीएलओ भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के माध्यम सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि झारखंड में भी चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसके तहत सभी बीएलओ को सर्वप्रथम हाउस नंबरिंग को लेकर कार्य करना है। कहा कि एसआईआर महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसमें बीएलओ किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतेंगे। कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जाकर हाउस नंबरिंग के कार्य को एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करेंगे और संबंधित रिपोर्ट सुपरवाइजर को सौंपेंगे। उसके बाद सुपरवाइजर प्रखंड में जमा करेंगे। कहा कि किसी बीएलओ को कहीं कोई ...