बुलंदशहर, जनवरी 19 -- सिकंदराबाद,संवाददाता। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि सोमवार को तहसील सभागार में बीएलओ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया, उसमें संशोधन करने तथा त्रुटियों को सही करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि प्रशिक्षण में नो-मैपिंग से संबंधित नोटिसों की तामील कैसे कराई जाए, इसकी विधि समझाई गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नोटिस की तामील के बाद उसकी रसीद को ऑनलाइन कैसे अपलोड करना है। बीएलओ को यह भी निर्देश दिए गए कि नोटिस तामील के समय किन-किन आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त करना अनिवार्य है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।उन्होंने बताया कि नोटिसों की सुनवाई के लिए कुल 17 अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.