चतरा, मई 28 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पर्यवेक्षक से संपर्क कर समाधान प्राप्त करने को कहा गया। बीडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कर्मियों स...