प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता । मेरठ विधानसभा सीट पर बीएलओ का लॉगिन-आईडी लेकर फर्जी ढंग से वोट बढ़ाने के वायरल हो रहे ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों को चुनाव आयोग ने गलत ठहराया है। उसने मेरठ के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) यानी डीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर इसमें लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। डीईओ ने ऐसा मामला एक महीने पहले ही संज्ञान में आने और जांच में गलत पाए जाने का दावा किया है। मेरठ के डीएम की ओर से इस प्रकरण पर सफाई दी गई है कि किसी एक्स पोस्ट के माध्यम से मेरठ विधानसभा के एक बीएलओ के कथित आडियो क्लिप को प्रसारित किया जा रहा है। आडियो क्लिप से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस बूथ के बीएलओ की किस व्यक्ति से वार्ता हो रही है। उन्होंने अपनी सफाई में यह भी लिखा है कि लगभग एक महीने पहले ही प्रकरण के ...