कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम नौगाई में एसआईआर में नो-मैपिंग के बाद नोटिस दिए जाने से बौखलाए एक ग्रामीण ने बीएलओ पुत्र को फोन कर उसके साथ जमकर अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम नौगाई निवासी पंकज पाल पुत्र अवधेश पाल ने बताया कि उसकी मां सुनीता पाल प्राथमिक विद्यालय नौगाई में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। इस समय उनकी ड्यूटी एसआईआर में बीएलओ के पद पर लगी हुई है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नो-मैपिंग के तहत गांव में कई लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इसी के तहत गांव के एक युवक को भी नोटिस दिया गया है। वह अपनी मां के सहयोग के लिए उनके साथ काम कर रहा था। नोटिस मिलने के बाद युवक ने उसे फोन कर जमकर अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.