बरेली, दिसम्बर 1 -- रविवार को रामपुर बाग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बरेली आ रहे हैं। यहां वह एसआईआर कार्य के दौरान बीएलओ सर्वेश कुमार गंगवार की हार्ट अटैक से हुई मौत पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उनके घर जाएंगे और परिजन को कांग्रेस हाई कमान का संदेश बताएंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कृष्णकांत शर्मा भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.