सीवान, दिसम्बर 21 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीएलओ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सह बीएलओ धनंजय कुमार सिंह ने निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मतदाता सूची में नाम, गृह संख्या, स्पष्ट फोटो नहीं होने, जेंडर में त्रुटि, उम्र कम या अधिक होने, पिता, पति अथवा पत्नी के नाम में गलती जैसी समस्याओं को गंभीर बताते हुए इनके सुधार के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। बीएलओ को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया। कार्यक्रम में एलईओ प्रभा कुमारी, प्रखंड नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी, कार्यपालक सहायक सुधांशु कुमार मौजूद रहे। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.