नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जुटे बीएलओ की मौतों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। पार्टी ने एसआईआर को घातक बताते हुए प्रक्रिया को अंजाम दे रहे बीएलओ काम के दबान में जान देने के लिए मजबूर है और इसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीएलओ को मजबूर कर पिछड़े और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। कनपट्टी पर कट्टा लगाकर एसआईआर कराने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर देश की लोकतांत्रिक मजबूती को तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएलओ पर काम का जबरदस्त दबाव है और इसके कारण उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। एसआईआर के लिए भारी दबाव में काम करवाया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.