आजमगढ़, जून 16 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम गायब मिलने से बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद विकास खंड तरवां और मेंहनगर क्षेत्र में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।आरोप है कि नाम जोड़ने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरने और आधार कार्ड जमा करने के बावजूद कई लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। वहीं, अपात्र लोगों का प्रमाण पत्र देने के बाद भी नाम नहीं काटा गया है। विकास खंड तरवां के बांसगांव निवासी संगीता देवी पत्नी अंबिका यादव एवं चंद्रकला देवी पत्नी चंद्रिका यादव ने आरोप लगाया कि बीएलओ ने उनका आधार कार्ड लेकर नाम जोड़ने का फार्म भरवाया, लेकिन अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- बीएलओ की मनमानी उ...