साहिबगंज, मार्च 6 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक शुक्रवार को हुईI बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नागेश्वर साव ने की। बैठक में आगामी विशेष गहन पुर्नरीक्षण 2026 के निमित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में मतदाता सूचि में धुंधली छवि, अस्पष्ट लिखावट, बेतुकी बातें, निरर्थक प्रविष्टियां एवं काल्पनिक संख्या आदि पर चर्चा की गयी। मौके पर बीएलओ पर्यवेक्षक हीरू लाल हांसदा, जेई पैट्रिक हांसदा, बीएलओ अमृत सिंह, राजेन्द्र साह, पिंकू साह, रवि गुप्ता, मनोज कुमार गौस्वामी, कंम्पुटर ऑपरेटर रोहित पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...