अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बसंतपुर मे एसआईआर कार्य में बाधा डालते हुए दो भाइयों ने बीएलओ की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्गापुर बसंतपुर निवासी अविनाश प्रताप विश्वकर्मा पुत्र राम कृपाल पंचायत सहायक के पद पर नियुक्त है और वर्तमान समय में 277 विधानसभा कटेहरी के बूथ संख्या 19 प्राथमिक विद्यालय रामपुर दक्षिण कक्ष के बीएलओ का कार्य कर रहा है। बीते सोमवार को वह गांव में मतदाता मैपिंग से छूटे वोटरों को नोटिस तामीला करा रहा था। इसी बीच गांव के ही जय प्रताप सिंह व अखंड प्रताप सिंह पुत्रगण रविन्द्र सिंह ने फार्म 6 भरने के लिए उसके साथ गाली गलौज देते हुए मारपीट की। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि बीएलओ की तहरीर पर दोनों भाइयों के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.