चतरा, जून 22 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार से प्रखंड कार्यालय सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- एसआईआर को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, बीएलओ व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षणप्रशिक्षण का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने किया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों, निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग, घर-घर सत्यापन,नए मतदाताओं के नाम जोड़ने,मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बीएलओ की...