गिरडीह, जून 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभाकक्ष में मंगलवार को बीपीआरओ राधेश्याम राणा के नेतृत्व में एसआईआर को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन मतदान केंद्र संख्या एक से साठ तक के बीएलओ को प्रशिक्षिक राधेश्याम राणा व अरुण राम के द्वारा गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) से सबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ को एसआईआर का उद्देश्य, कार्य की पद्धति, साथ ही बीएलए टू की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर सोनी देवी, माधुरी देवी, विनीता कुमारी आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नामित बीएलओ-2 के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...