बीएलओ कार्य के बदले उपार्जित अवकाश दिया जाए
विकासनगर, जून 11 -- राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईआर कार्य में नियुक्त शिक्षकों को उपार्जित अवकाश (ईएल) प्रदान किए जाने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश भर में जून माह के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीएलओ और सहायक के तौर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं। एसआईआर का कार्य इन्हीं अवकाशों के दौरान कराया जा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, ब्लॉक मंत्री आशीष डबराल, चकराता ब्लॉक मंत्री सोहन लाल, कालसी के पूर्व ब्लॉक मंत्री हेमंत कठैत, सुदर्शन चमोली, सचिन असवाल ने कहा कि वित्तीय नियमों एवं वित्त हस्त पुस्तिका के प्रावधानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.